ePaper

एक महिला समेत तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 03 Apr 2024 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
एक महिला समेत तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार

10 किलो गांजा बरामद

विज्ञापन

10 किलो गांजा बरामद सिमडेगा. राउरकेला से सिमडेगा चलने वाली गुप्ता बस से 10 किलो गांजा के साथ एक महिला समेत तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया. गुप्ता बस में गांजा की तस्करी पर बांसजो पुलिस ने चेकपोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग के कम में सभी बस यात्रियों से एक-एक कर पूछताछ की गयी. पूछताछ के दौरान बस में मौजूद एक पुरुष व एक महिला के पास से करीब पांच किलो अवैध गांजा बरामद किया गया. दोनों ने अपना नाम सुधीर कुमार सिंह (पचरूखी, जिला- सिवान, बिहार) व पूर्वाशा पॉल (मध्य नगर जिला 24 परगना पश्चिम बंगाल) बताया. दोनों से पूछताछ करने पर अतिरिक्त पांच किलो गांजा बस की सीट के नीचे से बरामद किया गया. दोनों आरोपी की निशानदेही पर रांची निवासी मंटू कुमार सिंह को भी गांजा रिसिवर के रूप में गिरफ्तार किया गया. गांजा को रिसीव कर मंटू कुमार सिंह बिहार भेजता है. एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि उक्त गिरोह में और लोग भी शामिल हैं, जिनकी पहचानी की जा रही है. उन्होंने कहा कि गिरोह में झारखंड, बिहार, ओड़िशा व छतीसगढ़ के लोग शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola