करंगागुड़ी शिव धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन

फोटो पूजा अर्चना करते श्रद्धालु, लाइन में खड़े श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते | Prabhat Khabar Network

सावन की पहली सोमवारी पर सिमडेगा के करंगागुड़ी शिवधाम में हजारों भक्तों ने जलाभिषेक किया। मंदिर में दिनभर हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे।

विज्ञापन

सिमडेगा: श्रावण मास की पहली सोमवारी पर करंगागुड़ी शिव धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतार लगी रही. पूजा-अर्चना के साथ प्रसाद और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी दिनभर चहल-पहल बनी रही. श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से भगवान शिव को जल, बेलपत्र और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की.

करंगागुड़ी शिव धाम प्रबंधकारिणी समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए बालभोग और भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया.

समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश साय ने बताया कि पहली सोमवारी को लेकर सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गयी थीं. श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान रखा गया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष शिव प्रताप मांझी, सचिव देवनारायण देहरी, संरक्षक बैजनाथ केशरी, हीरानाथ साय, सुरेश प्रसाद, पुजारी महेश्वर दास, जितेंद्र प्रसाद, विजय भूषण साय, शिवचंद अग्रवाल, फणि भूषण शाह, द्वारिका प्रसाद, मानकी लाल, स


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola