ढाई करोड़ की लागत से बने कोलेबिरा बस स्टैंड का जिप अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

बस स्टैंड का निरीक्षण करते जिला परिषद अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

कोलेबिरा में ढाई करोड़ की लागत से बने नए बस स्टैंड का जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग ने निरीक्षण किया। निर्माण कार्य और कमियों का लिया जायजा।

विज्ञापन

कोलेबिरा: जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग ने जिला परिषद मद से निर्मित कोलेबिरा बस स्टैंड का निरीक्षण किया. करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से बने बस स्टैंड का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अब केवल उद्घाटन होना शेष है.

निरीक्षण के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष ने पाया कि बस स्टैंड परिसर में बरसात का पानी जमा है, जिससे मिट्टी का कटाव भी हुआ है. इस पर उन्होंने संबंधित संवेदक को गार्डवाल निर्माण कराने का निर्देश दिया.

रोज प्रतिमा सोरेंग ने कहा कि सभी आवश्यक कार्य पूर्ण होने के बाद ही नये बस स्टैंड का उद्घाटन किया जाएगा.


विज्ञापन
रथिंद्र गुप्ता

लेखक के बारे में

By रथिंद्र गुप्ता

रथिंद्र गुप्ता कोलेबिरा डेटलाइन से 1998 से प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. जन सारोकार से संबंधित क्षेत्रों में उनकी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola