जनता और विधायक के बीच डिजिटल सेतु है यह एप : विधायक

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 17 May 2026 9:49 PM

विज्ञापन

जनता और विधायक के बीच डिजिटल सेतु है यह एप : विधायक

विज्ञापन

सिमडेगा. सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने एक अनोखा पहल करते हुए अपना आधिकारिक मोबाइल एप “भूषण बाड़ा” लांच कर जनता को समर्पित किया. रविवार को सिमडेगा परिसदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ने एप का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक मोबाइल एप नहीं बल्कि जनता और विधायक के बीच सीधा डिजिटल सेतु है. उन्होंने कहा कि आज का दिन सिमडेगा के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि अब जनता की आवाज सीधे विधायक तक पहुंचेगी. विधायक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह गूगल प्ले स्टोर में जाकर सर्च कर एप डाउनलोड करें. विधायक ने कहा कि पहले किसी भी समस्या को विधायक तक पहुंचाने में काफी समय लग जाता था. लोगों को कई माध्यमों और प्रतिनिधियों के जरिये अपनी बात रखनी पड़ती थी. कई बार छोटी समस्याएं भी सही समय पर नहीं पहुंच पाती थीं. लेकिन अब इस एप के माध्यम से जनता सीधे विधायक से जुड़ सकेगी और अपनी समस्या दर्ज कर पाएगी. उन्होंने बताया कि ऐप में शिकायत दर्ज होते ही उसकी जानकारी सीधे विधायक तक पहुंचेगी. साथ ही शिकायत करने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जायेगी. उन्होंने कहा कि यह एप सिर्फ शिकायत का माध्यम नहीं बल्कि विकास और जनहित की जानकारी का भी मजबूत प्लेटफॉर्म बनेगा. एप के माध्यम से विधायक की गतिविधियां, विकास कार्यों की जानकारी और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट लगातार मिलती रहेगी. आने वाले समय में जनता की मांग और सुझाव के आधार पर इसमें कई नये फीचर भी जोड़े जायेंगे. जिसके माध्यम से आम लोग सिमडेगा के विकास के लिए अपना सुझाव सीधे दर्ज कर सकेंगे. विधायक ने कहा कि इस एप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी निगरानी वह स्वयं करेंगे. उन्होंने कहा कि अब सिमडेगा की जनता यह समझ ले कि विधायक भूषण बाड़ा मोबाइल फोन के माध्यम से हर व्यक्ति के साथ 24 घंटे खड़े रहेंगे. इस मौके पर महिला जिला अध्यक्ष सह जिप सदस्य पाकरटांड़ जोसिमा खाखा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, कार्यकारी जिला अध्यक्ष अख्तर खान, जिला प्रवक्ता रणधीर रंजन, यूथ जिला अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह, सदर विधायक प्रतिनिधि सलमान खान, नगर विधायक प्रतिनिधि शकील अहमद, विधायक प्रतिनिधि सज्जाद अंसारी, मीडिया प्रभारी तनवीर खान, अरविंद लुगुन, विधायक प्रतिनिधि केशवर सिंह, सोनी वर्मा, रामकुमार कोइराला, लखन गुप्ता, कौशल रोहिला, डॉ. इम्तियाज हुसैन, मो. अरमान, उर्मिला केरकेट्टा, प्रतिमा कुजूर, संगीता देवी, शोभन तिग्गा, बिनीता आइंद, एनआईए एसयू अध्यक्ष विवेक एक्का सहित कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola