जिप सदस्य ने कंबल प्रदान किया

Updated:
विज्ञापन
जिप सदस्य ने कंबल प्रदान किया

जिला परिषद सदस्य बिरजो कंडुलना ने बोरोसेता पाहन टोली में ठंड से ठिठुर रहे एक व्यक्ति को कंबल प्रदान किया.

विज्ञापन

बानो. जिला परिषद सदस्य बिरजो कंडुलना ने बोरोसेता पाहन टोली में ठंड से ठिठुर रहे एक व्यक्ति को कंबल प्रदान किया. श्री कंडुलना उक्त रास्त से गुजर रहे थे. इसी क्रम में उक्त बुजुर्ग को ठंड से ठिठुरते हुए देखा. इसके बाद उन्होंने गाड़ी में रखे कंबल बुजुर्ग को प्रदान किया. उन्होंने बुजुर्ग से कहा कि ठंड काफी बढ़ चुकी है, ऐसे में गर्म कपड़े पहनकर रहें और घर में अलाव जलाकर ठंड से बचाव करें. इस दौरान उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वह ठंड के इस मौसम में गरीब, असहाय और बुजुर्गों का यथासंभव मदद करें. हाथी से प्रभावित लोगों के बीच कंबल बांटे कोलेबिरा. प्रखंड के बरसलोया पंचायत अंतर्गत गढ़ाटोली गांव में हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है .हाथियों के झुंड ने शनिवार को गांव में घुसकर तीन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया था. जिससे प्रभावित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा. घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना के निर्देश पर झामुमो केंद्रीय सदस्य फिरोज अली गांव पहुंचे. उन्होंने हाथियों से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनके बीच कंबल का वितरण किया. इस मौके पर झामुमो के प्रखंड सचिव बीरीश डुंगडुंग, एल्विन समद सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.फिरोज अली ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया और प्रशासन से मुआवजा देने व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की. कोलेबिरा. प्रखंड के बरसलोया पंचायत अंतर्गत गढ़ाटोली गांव में हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है .हाथियों के झुंड ने शनिवार को गांव में घुसकर तीन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया था. जिससे प्रभावित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा. घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना के निर्देश पर झामुमो केंद्रीय सदस्य फिरोज अली गांव पहुंचे. उन्होंने हाथियों से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनके बीच कंबल का वितरण किया. इस मौके पर झामुमो के प्रखंड सचिव बीरीश डुंगडुंग, एल्विन समद सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.फिरोज अली ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया और प्रशासन से मुआवजा देने व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola