युवाओं में देश के लिए कुछ कर गुजरने का भरा है जज्बा : विधायक

Updated at : 21 Mar 2026 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
युवाओं में देश के लिए कुछ कर गुजरने का भरा है जज्बा : विधायक

रेंगारीह में जिला स्तरीय इंटर कॉलेज हॉकी टूर्नामेंट शुरू

विज्ञापन

सिमडेगा. जिले के रेंगारीह स्थित संत पीयूष इंटर कॉलेज मैदान में शनिवार को जिला स्तरीय इंटर कॉलेज हॉकी टूर्नामेंट शुरू हुआ. प्रतियोगिता में जिले के सात प्रमुख इंटर कॉलेजों की बालक व बालिका टीमें हिस्सा ले रही हैं. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा व विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित थी. अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत की. विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि सिमडेगा की पहचान हॉकी की धरती के रूप में पूरे देश और दुनिया में स्थापित हो चुकी है. यहां की मिट्टी में प्रतिभा है, यहां के युवाओं में जुनून है और यहां के खिलाड़ियों में देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा है. जरूरत है इन खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर मेहनत की. उन्होंने कहा कि बेटियों ने मैदान में उतर कर यह साबित कर दिया है कि वे किसी से कम नहीं हैं. आज की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है. यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक रूप से भी हमें मजबूत बनाता है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही मंच और अवसर देने की. कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा, प्रखंड अध्यक्ष नोवेल मिंज, सांसद प्रतिनिधि मुंस खेस, विधायक प्रतिनिधि राहुल रोहित तिग्गा, निरोज बड़ा, शीतल एक्का, मीडिया प्रभारी अरबिंद लुगून, नगर उपाध्यक्ष संजय तिर्की, प्रतिमा कुजूर, अंजलि रानी आदि उपस्थित थे.

संत डोमनिक व बांकी इंटर कॉलेज की टीमें जीती

प्रतियोगिता में बालक वर्ग में पुल ए में संत अन्ना इंटर कॉलेज व संत डोमनिक इंटर कॉलेज के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, जिसमें संत डोमनिक की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 5-0 से शानदार जीत दर्ज की. वहीं पुल बी में संत पीयूष इंटर कॉलेज और आरसीएम बांकी इंटर कॉलेज बानो के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें संत पीयूष की टीम ने कड़े संघर्ष के बाद 1-0 से जीत हासिल की. बालिका वर्ग में संत उर्सुलाइन इंटर कॉलेज सिमडेगा और गोस्सनर इंटर कॉलेज सिमडेगा के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें संत उर्सुलाईन की टीम ने 4-0 से जीत दर्ज की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola