कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय यज्ञ महोत्सव शुरू
Updated at : 20 Mar 2026 10:29 PM (IST)
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय यज्ञ महोत्सव शुरू
विज्ञापन
बानो. प्रखंड के रायकेरा स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण से कीर्तन समिति रायकेरा के तत्वाधान में कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय अष्ट प्रहरी अखंड हरिकीर्तन सह यज्ञ धार्मिक उत्सव शुरू किया गया. मौके पर यज्ञ स्थल से कलश यात्रा शुरू हुई, जो विभिन्न मार्गों होते हुए जलाशय पहुंची, जहां कलश में जल भरा गया. पुरोहित पंडित बाबा दुर्योधन दास तथा श्याम सुंदर मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न करायी गयी. यजमान की भूमिका में गोपाल शरण साहू सह धर्मपत्नी बिंदेश्वरी देवी उपस्थित थीं. श्रद्धालुओं ने जलाशय से पवित्र जल लेकर पुनः विभिन्न मार्ग होते हुए यज्ञ स्थल तक शोभायात्रा निकाली. कलश यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में हरि नाम संकीर्तन और हर हर महादेव, जय श्रीराम के जय घोष से वातावरण भक्ति में हो उठा. श्रद्धालु भगवा ध्वज लेकर भजन-कीर्तन करते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचे. पारंपरिक वाद्य यंत्रों व भजन कीर्तन से पूरा गांव आध्यात्मिक रंग में रंग गया. मंदिर पहुंच कर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. कलश यात्रा को सफल बनाने में गुरुदत्त प्रसाद सिंह, शिवशरण सिंह, महेंद्र देहरी, घनश्याम सिंह, रघुवर सिंह, कीर्तन समिति के अध्यक्ष धनंजय साहू, सचिव अर्जुन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह आदि ने अहम भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




