मंडल कारा पहुंची विधिक सेवा प्राधिकार की टीम, दी अधिकार की जानकारी

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 17 May 2026 9:50 PM

विज्ञापन

मंडल कारा पहुंची विधिक सेवा प्राधिकार की टीम, दी अधिकार की जानकारी

विज्ञापन

सिमडेगा. झालसा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर चलाये जा रहे 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत रविवार को मंडल कारा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान चीफ एलएडीसी प्रभात श्रीवास्तव, असिस्टेंट एलएडीसी सुकोमल एवं पीएलवी सुरजीत प्रसाद ने जेल में बंद बंदियों से मुलाकात कर उन्हें कानूनी अधिकारों एवं नि:शुल्क लीगल एड सुविधा की जानकारी दी. इस दौरान बंदियों की समस्याएं सुनी गयी तथा जरूरतमंद आठ बंदियों का लीगल एड सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवेदन प्रपत्र भरा गया. टीम ने जेल के मेडिकल वार्ड में जाकर भर्ती बंदियों की भी समस्याएं सुनीं और उन्हें आवश्यक कानूनी सहायता का भरोसा दिलाया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम ने कहा कि झालसा के निर्देशानुसार चलाये जा रहे इस 90 दिवसीय जागरूकता अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है. जेल में बंद बंदियों को भी नि:शुल्क कानूनी सहायता पाने का पूरा अधिकार है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार लगातार जरूरतमंदों को लीगल एड उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रहा है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola