बंदियों से संवाद कर सुनीं उनकी समस्याएं
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Jul 2025 10:45 PM
पीडीजे व प्राधिकार के सचिव ने मंडल कारा का किया निरीक्षण
सिमडेगा. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मरियम हेमरोम ने मंडल कारा का औचक निरीक्षण कर जेल व्यवस्थाओं व बंदियों के हितार्थ संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया. इस दौरान जेल किचन में भोजन व्यवस्था समेत खाने व बंदियों के उपयोग के लिए अनाज की गुणवत्ता देखी. साथ ही पुरुष व महिला बैरक, जेल अस्पताल, वीसी व कियोस्क कक्ष, मुलाकात एवं उद्यमिता कक्ष आदि का भी निरीक्षण कर स्वच्छता व हाई जीन के बारे में जानकारी ली. प्रधान जिला न्यायाधीश ने बंदियों से संवाद कर समस्याएं सुनीं. बंदियों के जमानत और रिहाई की जानकारी लेकर प्राधिकार को जरूरी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. प्रधान जिला जज ने कहा कि जेल प्रशासन वैसे बंदियों की सूची प्राधिकार को उपलब्ध कराये, जिन्हें न्यायालय द्वारा जमानत प्रदान की गयी है, लेकिन जमानतदार के नहीं आने के कारण उक्त लोग जेल से बाहर नहीं जा सके हैं. जेल में बंद कैदियों से उन्होंने जेल से मिलने वाले भोजन, स्वास्थ्य सुविधा, रख-रखाव आदि के बारे जानकारी लेते हुए जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. महिला बंदियों के साथ रह रहे छोटे-छोटे बच्चों को भी जेल मैन्युअल के मुताबिक आवश्यक सुविधा देने के निर्देश दिया. मौके पर जेल अधीक्षक अजय कुमार, जेलर यूसुफ आजाद, चीफ एलएडीसीएस प्रभात कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










