प्रभात खबर में छपी खबर का असर, हॉकी खिलाड़ी संगीता को मिला गैस चूल्हा और सिलेंडर

Updated at : 25 May 2020 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर में छपी खबर का असर, हॉकी खिलाड़ी संगीता को मिला गैस चूल्हा और सिलेंडर

सिमडेगा : केरसई प्रखंड के करंगागुड़ी नवा टोली निवासी इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी संगीता कुमारी की खबर पर हॉकी झारखंड व जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है. प्रभात खबर में 22 मई को इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी लकड़ी के चूल्हा पर खाना बनाती है तथा वह आज भी ढिबरी युग में जी रही है संबंधित खबर पहले पन्ने पर प्रमुखता के साथ छपी थी.

विज्ञापन

सिमडेगा : केरसई प्रखंड के करंगागुड़ी नवा टोली निवासी इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी संगीता कुमारी की खबर पर हॉकी झारखंड व जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है. प्रभात खबर में 22 मई को इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी लकड़ी के चूल्हा पर खाना बनाती है तथा वह आज भी ढिबरी युग में जी रही है संबंधित खबर पहले पन्ने पर प्रमुखता के साथ छपी थी.

Also Read: महाराष्ट्र से पश्चिम बंगाल जा रही बस झारखंड में पलटी, तीन दर्जन घायल, रिम्स अलर्ट मोड में

खबर छपने के बाद एसडीओ कुंवर सिंह पहान ने प्रभात खबर के ब्यूरो रविकांत साहू से कहा कि संगीता कुमारी को प्रशासन द्वारा सोलर लैंप उपलब्ध करा दिया जायेगा. इसी के साथ अन्य महिला हॉकी खिलाड़ियों को भी सोलर लैंप दिया जायेगा. एसडीओ कुंवर सिंह पाहन ने कहा कि संगीता के अन्य समस्याओं का समाधान भी समीक्षा कर किया जायेगा.

झारखंड हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने कहा कि प्रभात खबर  में खबर छपने का बहुत असर हुआ है. खबर देखकर झारखंड हॉकी के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने तत्काल संगीता कुमारी को गैस चूल्हा एवं सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था. मनोज कोनबेगी ने कहा कि भोला नाथ सिंह के आदेश पर संगीता को गैस चूल्हा एवं सिलेंडर उपलब्ध करा दिया गया है. झारखंड हॉकी के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने यह भी कहा कि जिले में रह रही हॉकी खिलाड़ियों की समस्याओं से समय-समय पर प्रशासन के माध्यम से सरकार को अवगत कराया जाता है. किंतु प्रशासन और सरकार इस ओर अब तक ध्यान नहीं दे रही है.

गैस चूल्हा पाकर खुश हुई संगीता

गैस चूल्हा व गैस सिलेंडर पाकर संगीता आज काफी खुश नजर आयी. संगीता ने कहा कि यह प्रभात खबर के खबर का ही असर है. संगीता ने प्रभात खबर को धन्यवाद दिया. संगीता ने गैस चूल्हा देने के लिए हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह और उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी का भी आभार प्रकट किया. संगीता ने गैस चूल्हा पर चाय बनाकर उत्साहपूर्वक हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, शिक्षक कमलेश मांझी सहित अन्य लोगों को पीलाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola