विद्यालय में बने गेट का किया गया उदघाटन

Updated at : 04 May 2025 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय में बने गेट का किया गया उदघाटन

विद्यालय में बने गेट का किया गया उदघाटन

विज्ञापन

सिमडेगा. आरसी मवि सोगड़ा में विधायक मद से बने गेट का उद्घाटन विधायक भूषण बाड़ा ने किया. मौके पर पल्ली पुरोहित फादर सिलबानुस केरकेट्टा की अगुवाई में प्रार्थना की गयी. फादर सिलबानुस ने नव निर्मित गेट में आशीष जल का छिड़काव किया. विधायक ने कहा कि विद्यालय समाज की रीढ़ होता है. जब एक बच्चा स्कूल का गेट पार करता है, तो वह केवल शिक्षा नहीं, बल्कि एक बेहतर भविष्य की ओर कदम रखता है. जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि गांव के हर बच्चा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की दिशा में पहल की जानी चाहिए. मिशन स्कूल की स्थिति को सुधारने की दिशा में विधायक का किया गया प्रयास सराहनीय है. मौके रेक्टर फादर पीयूष खलखो, फादर ब्रूनो टोप्पो उपस्थित थे.

पादरी मुकुट कंडुलना ने दिया योगदान

बानो. प्रखंड के सोडा स्थित सीएनआइ चर्च में नये पुरोहित के रूप में पादरी मुकुट कंडुलना ने योगदान दिया. कार्यक्रम में प्रभु भोज का अनुष्ठान किया गया. चर्च में आराधना के बाद पारिश के लोगों ने पुरोहित व उनकी पत्नी का स्वागत किया. नये पुरोहित ने फादर कंडुलना ने कहा कि बानो पेरिश को एक नयी पहचान दी जायेगी. कार्यक्रम में जिप सदस्य बिरजो कंडुलना, पेरिश के सचिव प्रेमानंद शील टोपनो, प्रचारक इपिल हेमरोम उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola