संवेदक को दिया गया ढही गैलरी के पुनर्निर्माण करने का आदेश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jun 2025 10:02 PM
संवेदक को दिया गया ढही गैलरी के पुनर्निर्माण करने का आदेश
जलडेगा. श्री पीएम एसएस प्लस टू उवि जलडेगा में निर्माणाधीन स्टेडियम की गैलरी पहली ही बारिश में ध्वस्त हो गयी. इस निर्माण कार्य की लागत लगभग 83 लाख रुपये थी, जिसमें स्टेडियम और गैलरी समेत अन्य संरचनाएं शामिल थीं. घटिया निर्माण कार्य का यह परिणाम सामने तब आया जब दो दिनों की बारिश में ही गैलरी का एक हिस्सा गिर गया. यह खबर प्रभात खबर ने 19 जून को प्रमुखता से प्रकाशित की, जिसके बाद विभाग हरकत में आया और तत्काल कार्रवाई शुरू की गयी. भवन प्रमंडल विभाग के जूनियर इंजीनियर राम नरेश मौके पर पहुंच निरीक्षण किया. ध्वस्त गैलरी को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां-जहां निर्माण में खामियां मिली हैं, उन्हें संवेदक (ठेकेदार) को अपने खर्च पर दुरुस्त करना होगा. विभागीय अधिकारियों ने कहा कि निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा. हालांकि अब गुणवत्ता की बातें कही जा रही हैं, लेकिन यदि निर्माण के समय ही इस पर ध्यान दिया गया होता, तो शायद ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती.
चेंबर चुनाव के लिए 46 लोगों ने भरा पर्चा
सिमडेगा. सिमडेगा चेंबर ऑफ काॅमर्स के चुनाव के तहत हो रहे नामांकन प्रक्रिया में शुक्रवार को 46 लोगों ने पर्चा दाखिल किया. चुनाव प्रभारी भरत षाड़ंगी ने बताया कि शुक्रवार को टीम मोती अग्रवाल व टीम राजेश शर्मा के अलावा अन्य लोगों ने भी नामांकन किया है. उन्होंने बताया कि मोती अग्रवाल टीम से 21 व राजेश शर्मा टीम से 24 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है. जबकि एक अन्य प्रत्याशी ने भी नामांकन किया है. भरत षाड़ंगी ने बताया कि शुक्रवार को भी नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है. बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि 21 जून तक निर्धारित है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










