मानव सेवा, प्रेम और करुणा का प्रतीक बनेगा यह चर्च:बिशप

Updated:
विज्ञापन
मानव सेवा, प्रेम और करुणा का प्रतीक बनेगा यह चर्च:बिशप

सदर प्रखंड के टैंसेरा पंचायत स्थित लोंगेपानी में कैथोलिक समाज के संत मदर टेरेसा चर्च का उदघाटन किया गया

विज्ञापन

लोंगेपानी में कैथोलिक संत मदर टेरेसा चर्च का हुआ उदघाटन सिमडेगा. सदर प्रखंड के टैंसेरा पंचायत स्थित लोंगेपानी में कैथोलिक समाज के संत मदर टेरेसा चर्च का उदघाटन किया गया. चर्च का उदघाटन सिमडेगा धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप विंसेंट बरवा ने किया. बिशप बरवा ने मिस्सा पूजा संपन्न करायाी. समारोह में जिला अध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा और जिप सदस्य सह महिला जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा भी उपस्थित थे. कार्यक्रम में फ़ादर पीटर मिंज, पाकरटांड प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा, उप प्रमुख सिलबेस्टर बघवार, मुखिया अनिल उरांव, मुखिया बिनीता कुल्लू, मुखिया बसंती डुंगडुंग, अमित तिर्की, सुनीता टोप्पो सहित बड़ी संख्या में मसीही धर्मावलंबी मौजूद थे. मौके पर बिशप विंसेंट बरवा ने कहा कि संत मदर टेरेसा के नाम पर बना यह चर्च मानव सेवा, प्रेम और करुणा का प्रतीक है. उन्होंने कहा मदर टेरेसा ने हमें सिखाया कि गरीब, वंचित और दुखी लोगों की सेवा ईश्वर की सबसे बड़ी उपासना है. उन्होंने कहा कि इस चर्च को सामाजिक सद्भाव, शिक्षा, जागरूकता और एकजुटता का केंद्र बनायें. बॉक्स प्रेम, भाईचारा को मजबूत करेगा नवनिर्मित चर्च: विधायक विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि लोंगेपानी में चर्च का निर्माण धार्मिक उपलब्धि और सामाजिक शक्ति का प्रमाण है. उन्होंने कहा यह चर्च हमारे समाज में प्रेम, भाईचारा को और मजबूत करेगा. यहां से सेवा, शिक्षा और मानवता का संदेश आगे जायेगा. यह चर्च युवा पीढ़ी को नशा छोड़कर शिक्षा, खेल और सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करेगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ इस क्षेत्र तक प्राथमिकता से पहुंचाया जायेगा. बॉक्स चर्च से महिलाओं को नई ऊर्जा मिलेगी: जोसिमा खाखा जिप सदस्य एवं महिला जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा ने कहा कि समाज में शांति, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को बढ़ाने में चर्चों की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है. उन्होंने कहा कि यह चर्च हमारी बेटियों, माताओं और परिवारों के लिए एक सुरक्षित, पवित्र और प्रेरणादायक स्थान बनेगा. यहां से मिलने वाले आध्यात्मिक मार्गदर्शन से परिवार मजबूत होंगे और समाज में सद्भाव कायम होगा.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola