भोगनाडीह की घटना भाजपा की सोची समझी साजिश: अनिल कंडुलना

Published by : VIKASH NATH Updated At : 03 Jul 2025 8:08 PM

विज्ञापन

परिसदन भवन में झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना के नेतृत्व में प्रेसवार्ता की गयी.

विज्ञापन

फोटो फाइल: 3 एसआइएम:4-प्रेस वार्ता में शामिल जिला अध्यक्ष व अन्य सिमडेगा. परिसदन भवन में झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना के नेतृत्व में प्रेसवार्ता की गयी. मौके पर अनिल कंडुलना ने कहा कि विगत 30 जून को हूल दिवस के मौके पर भोगनाडीह में भाजपा के द्वारा संथाल परगना को अस्थिर करने के उद्देश्य से षडयंत्र रचा गया था. हूल दिवस जैसे पवित्र दिन पर यह घटना ना सिर्फ झारखंड के शहीदों का अपमान है बल्कि झारखंड के आदिवासियों-मूलवासियों की आत्मा को ठेस पहुंचाने की बात है. इस घटना के माध्यम से राज्य में अशांति फैलाने की कोशिश की गयी. उन्होंने कहा कि राज्य की लोकप्रिय सरकार को बदनाम करने का प्रयास था. यह घटना एक सोची समझी षडयंत्र का हिस्सा है. एक रणनीति के तहत पूरे कांड को अंजाम दिया गया. कहा कि पुलिस ने कुछ तथ्यों का उदभेदन किया है. हमें कानून व्यवस्था पर पूर्ण भरोसा है. जल्द मामला का पर्दाफाश होगा और दोषियों पर सख्त करवाई होगी. जिला सचिव मो सफीक खान ने कहा कि यह घटनाक्रम यह दर्शाता है की भाजपा अपने चाल-चरित्र के अनुरूप सत्ता पर काबिज होने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष रितेश बड़ाईक, जिला कोषाध्यक्ष राजेश टोप्पो, नगर अध्यक्ष अनस आलम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola