कव्वाली व चादरपोशी के साथ सालाना उर्स संपन्न

कव्वाली व चादरपोशी के साथ सालाना उर्स संपन्न
कोलेबिरा. कोलेबिरा थाना परिसर स्थित अनजान शाह पीर बाबा की मजार पर आयोजित सालाना उर्स का समापन तीसरे दिन कव्वाली और चादरपोशी के साथ हुआ. कार्यक्रम में कानपुर की महिला कव्वाल शिवा परवीन और नयी दिल्ली के इंतजार साबरी की टीम के बीच कव्वाली मुकाबला हुआ. दोनों पक्षों ने एक से बढ़कर एक नगमे और शायरी पेश कर माहौल को सूफियाना बना दिया. पीर बाबा की शान में पेश की गयी कव्वालियों पर श्रोता झूम उठे. ओड़िशा, छत्तीसगढ़ और बंगाल से आये जायरीन ने भी दरगाह में चादरपोशी कर दुआ मांगी. थाना परिसर में लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर थाना प्रभारी हर्ष कुमार शाह, जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेन, प्रखंड प्रमुख दुतामी हेमरोम, उप प्रमुख सुनीता देवी और बीडीओ वीरेंद्र किंडो समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
आदिवासी लोहरा समाज की बैठक
कोलेबिरा. प्रखंड के शाहपुर कोंबाकेरा में सोमवार को आदिवासी लोहरा समाज प्रखंड इकाई की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मुनेश्वर तिर्की ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज में शिक्षा को प्राथमिकता दी जायेगी और यह सुनिश्चित किया जायेगा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहें. पात्र लोगों का जाति प्रमाण पत्र समय पर बनवाने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि उन्हें शैक्षणिक और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकें. इसके अलावा सामाजिक एकता, आपसी सहयोग व संगठन की मजबूती पर भी चर्चा हुई. वक्ताओं ने समाज के समग्र विकास के लिए सभी सदस्यों से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




