नगर भ्रमण के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन

Updated:
विज्ञापन

नगर भ्रमण के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

जलडेगा. बांसजोर ओपी के निकट स्थित शिवालय में महाशिवरात्रि पर्व पर दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया. दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दौरान कलशयात्रा निकाली गयी, जिसमें 101 महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया. जलाशय से पुरोहित भोला महापात्र के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भर कर शिवालय स्थित यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित की गयी. इसके बाद अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ किया गया, जिसमें पोमिया, भालूलता, कोदाबेड़ा, तलसेरा, रामजड़ी समेत कई अन्य कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया. सोमवार को अखंड हरिकीर्तन का समापन के बाद नगर भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां राधा व कृष्ण की वेश में लक्की सिंह तथा नैनसिया मांझी ने नगर भ्रमण में शामिल हुए. नगर भ्रमण पश्चात हवन पूर्णाहुति व भंडारा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अनीश ठाकुर, राकेश सिंह, सन्नी साहू, राजेश साहू, शंकर प्रधान, जितेंद्र साहू, रामचंद्र सिंह, जयशंकर बिंझीया, विवेक बड़ाइक, सचिन सिंह, पंकज साहू, जगन्नाथ बिंझींया, चरकू मोहन, जगरनाथ बड़ाइक समेत अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola