महाशिवरात्रि पर निकाली गयी भगवान शिव की बारात
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर निकाली गयी भगवान शिव की बारात
विज्ञापन
बानो. प्रखंड के केतुंगाधाम मंदिर में महाशिवरात्रि पर शिव बारात निकाली गयी तथा रात्रि में जागरण सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भक्ति जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के मुख्य पुजारी प्रदीप दास गोस्वामी, समाजसेवी राधेश्याम सोनकर, राजेंद्र बड़ाइक, रमेश मिश्रा, सुकरा केरकेट्टा, केतुंगाधाम न्यास समिति व मानव धर्म रक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती, भारत माता, भगवान भोलेनाथ व जगत स्वरूप ओम की तस्वीर के समीप दीप प्रज्वलित कर किया. महोत्सव की शुरुआत सुबह पांच बजे भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती की आरती व पूजा के साथ हुई. इसके बाद लगभग हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतार में खड़े नजर आये. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए न्यास समिति द्वारा प्रवेश-निकास एवं पूजन की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गयी थी. पुलिस प्रशासन के सहयोग से भारी भीड़ को व्यवस्थित ढंग से नियंत्रित किया गया. मंदिर परिसर में अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य पुजारी के रूप में लखेश्वर पांडा व जापक के रूप में राधेश्याम सोनी, केशव चंद्र पाणिग्रही और प्रदीप पांडा शामिल हुए. रामजाड़ी, बाड़केतुगा व फुलवार टांगर कीर्तन मंडलियों ने कीर्तन में भाग लिया. पूजा के बाद समिति द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया. शाम में शिव बारात की आकर्षक झांकी निकाली गयी. झांकी में भगवान शिव, माता पार्वती, किन्नर, गंधर्व, वानर एवं शिवभक्तों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. इसके बाद शिव-पार्वती विवाह का आयोजन किया गया. रात्रि में रंगारंग नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संचालन मनोज दास गोस्वामी ने किया. इस अवसर पर नवगठित समिति सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में भारत सिंह, देव कुमार सिंह, मालती देवी, बीरबल नायक, जीवंत कुमारी व रितिका कुमारी ने भक्ति गीत प्रस्तुत किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष सुकरा केरकेट्टा, सुभाष साहू, महासचिव ओम प्रकाश साहू, कर्मवीर साहू, सचिव दिलीप पांडा, रामचंद्र साहू, कोषाध्यक्ष अजीत साहू, उपाध्यक्ष बिल्खू महतो, फिरू बड़ाइक, संतू सिंह, अंकित साहू, संरक्षक दिलमोहन साहू, मनोज गोस्वामी, सलाहकार उमेश कुमार साहू, सदस्य प्रमोद सोनी, विनोद नाग, रामचंद्र साहू, रतन साहू ,श्याम शिखर सोनी, संगम साहू, अविनाश पंडा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










