शिविर का उद्देश्य दूरस्थ व आदिवासी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना : डॉ भारती कश्यप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Apr 2026 10:50 PM
मेगा महिला स्वास्थ्य व नेत्र शिविर में 979 मरीजों की हुई जांच
सिमडेगा. सदर अस्पताल परिसर में बुधवार को मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर व दृष्टि सुरक्षा अभियान के तहत लगे शिविर में कुल 979 मरीजों की जांच की गयी, जिसमें महिलाओं व नेत्र रोगियों की विशेष स्क्रीनिंग की गयी. शिविर में 214 महिलाओं की जांच की गयी. जांच के दौरान 15 महिलाओं में सर्वाइकल प्री-कैंसर के लक्षण पाये गये, जिनमें 10 महिलाओं का क्रायो उपचार किया गया, जबकि पांच महिलाओं को बायोप्सी के लिए रेफर किया गया. इसके अलावा पॉलिप के दो तथा यूटेरस प्रोलैप्स के तीन मरीज चिह्नित किये गये. विजन फॉर झारखंड अभियान के तहत 352 लोगों की आंखों की जांच की गयी. जांच में 43 मोतियाबिंद मरीज, 15 रेटिना के जटिल रोगी, दो कॉर्निया रोग से ग्रसित बच्चे, दो केराटोकोनस के मरीज, आठ जन्मजात नेत्र विकार व एक ग्लूकोमा मरीज की पहचान हुई. इसके अलावा 127 लोगों को चश्मे की जरूरत पायी गयी. इनमें गंभीर मरीजों का इलाज रांची स्थित कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के तहत नि:शुल्क किया जायेगा. वूमेन डॉक्टर्स विंग, आइएमए झारखंड की चेयरपर्सन व कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल की निदेशक डॉ भारती कश्यप ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से दूरस्थ व आदिवासी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना था. उन्होंने बताया कि पिछले 35 वर्षों में दृष्टि सुरक्षा अभियान के तहत 25 लाख से अधिक बच्चों की आंखों की जांच की जा चुकी है. पिछले 12 वर्षों में छह लाख से अधिक महिलाओं की स्क्रीनिंग की गयी है. उन्होंने बताया कि सिमडेगा के सफल आयोजन के बाद अभियान को नारायणपुर, जामताड़ा और देवघर जिलों में भी चलाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










