टेंपो पलटा, एक बच्चा समेत तीन घायल

Updated:
विज्ञापन
टेंपो पलटा, एक बच्चा समेत तीन घायल

टेंपो पलटा, एक बच्चा समेत तीन घायल

विज्ञापन

बानो. थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में गुरुवार को एक टेंपो पोल से टकरा कर पलट गया. हादसे में एक बच्चा समेत तीन लोग घायल हो गये. इनमें दो महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. टेंपो बिरसा चौक से सवारी लेकर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था. इस दौरान स्टेशन रोड में चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गया. टक्कर के बाद टेंपो पलटकर क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलने पर बानो थाना प्रभारी श्याम नंदन सिंह के निर्देश पर पुलिस गश्ती दल मौके पर पहुंचा. स्थानीय ग्रामीणों व पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बानो पहुंचाया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. घायलों की पहचान गीता देवी व निर्मला सोरेंग के रूप में हुई है. दोनों महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया, जबकि बच्चे को हल्की चोट लगी है.

पबुड़ा मोड़ पर चला वाहन जांच अभियान

बानो. थाना क्षेत्र के पबुड़ा मोड़ के समीप गुरुवार शाम वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान बानो थाना प्रभारी श्याम नंदन सिंह के निर्देश पर संचालित किया गया. अभियान का नेतृत्व पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र महतो ने किया. इस दौरान दोपहिया व चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गयी. पुलिस ने वाहन के आवश्यक कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस एवं हेलमेट की जांच की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola