टीम बी ने 16 अंक लाकर हासिल किया प्रथम स्थान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jul 2025 11:01 PM
टीम बी ने 16 अंक लाकर हासिल किया प्रथम स्थान
बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित कोलकाता चिल्ड्रेन एकेडमी विद्यालय में वर्ग तीन से पांच तक के बच्चों के बीच क्विज का आयोजन किया गया. तीनों कक्षा के बच्चों को संयुक्त रूप से मिला कर तीन टीम में बांटा गया था. प्रत्येक टीमों से 10-10 प्रश्न पूछे गये. इसमें टीम बी ने 16 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, टीम सी ने 15 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा टीम ए ने 13 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य शिव शंकर बेरा ने बच्चों से कहा कि सभी बच्चे खूब मन लगा कर पढ़ाई करें. पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद पर भी ध्यान दें. खेल से शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास होता है. अपने माता-पिता व अभिभावकों का आदर सम्मान करें. इस अवसर पर शिक्षक विल्कन डांग, देवनंदन बेरा, शिक्षिका प्रमिला, अंबिका, काजल, रीतू, हेमंती आदि उपस्थित थे.
मंच के सदस्य ने दिया इस्तीफा
सिमडेगा. आदिवासी एकता मंच के मनोनीत सदस्य महावीर बड़ाइक ने इस्तीफा दे दिया है. इस संबंध में उन्होंने मंच अध्यक्ष को इस्तीफा पत्र में बताया है कि मैं अपने अस्वस्थता व निजी कार्यों के कारण सदस्यता से त्याग पत्र दे रहा हूं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










