शिक्षकों का पारंपरिक तरीके से किया गया स्वागत

Updated at : 08 Aug 2025 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों का पारंपरिक तरीके से किया गया स्वागत

शिक्षकों का पारंपरिक तरीके से किया गया स्वागत

विज्ञापन

बानो. लचरागढ़ के मोंटफोर्ट विद्यालय में नये ब्रदर प्रिंसिपल जेवियर टेटे, वाइस प्रिंसिपल कुलदीप कुजूर, सिस्टर सिंधु, सिस्टर अर्पणा और मिस शांति मेरी, सीनियर शिक्षक स्वास्तिक डांग का स्वागत किया गया. विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं ने बुके देकर सभी का स्वागत किया. छात्राओं ने आदिवासी परंपरा पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर किया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गयी. कार्यक्रम में विशेष रूप से आदिवासी जननायक पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के झारखंड राज्य के प्रति समर्पण को स्मरण कर उनकी जीवनी को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गयी. वर्ग तीन से पांच तक के जूनियर बच्चों ने झारखंडी परंपरा पर आधारित फैशन शो का प्रदर्शन किया. शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अलग-अलग भाषाओं पर भाषण दिया. वर्ग नौ के बच्चों ने आदिवासी रीति-रिवाज पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया. ब्रदर प्रिंसिपल जेवियर टेटे और वाइस प्रिंसिपल कुलदीप कुजूर ने बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी बच्चे खूब मन लगा कर पढ़ें. वर्ग छह, सात, आठ व नौ के बच्चों ने आदिवासी परंपरा पर आधारित स्वनिर्मित पत्तल, दोना, दउरा आदि का निर्माण कर प्रदर्शनी लगा कर प्रदर्शन किया. स्वागत भाषण मिस माला, संचालन शिक्षक मनोज बड़ाइक, मिस माला, शिक्षक सोनू सिंह, शिक्षिका आभा टोप्पो, मिस कलारा और मिस जुलियानी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक मरियानुस और मिस रंजीता ने दिया. मौके पर प्रिंसिपल फादर जेवियर टेटे, वाइस प्रिंसिपल कुलदीप कूजुर, स्वास्तिक डांग, सर फेलिक्स बिलुंग, संदीप कुजूर, पवन कुमार सिंह, आलोका बेक, एडमन डांग, मनोज बड़ाइक, सिस्टर सिंधु, सिस्टर अर्पणा, सोनू सिंह, जुलियानी, स्मृति केरकेट्टा, रोस सोरेंग, मरियानुस मड़की, कलारा टोप्पो, जीवन बागे, अस्मिता केरकेट्टा, सीमा डुंगडुंग, रेशमी मांझी, विनिता बुढ़, मिस माला, उषा नाग, फ्रांसिस रिचर्ड, आभा टोप्पो उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola