शिक्षकों ने ली प्राथमिक शिक्षक संघ की सदस्यता
Updated at : 20 Jan 2026 10:20 PM (IST)
विज्ञापन

शिक्षकों ने ली प्राथमिक शिक्षक संघ की सदस्यता
विज्ञापन
सिमडेगा. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई जलडेगा की बैठक राजकीय मवि जलडेगा में प्रखंड अध्यक्ष राजीव मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा उपस्थित थे. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष ने बैठक का एजेंडा, संगठन विस्तार व शिक्षक हित में किये गये कार्यों की जानकारी दी. बैठक में कई शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्वेच्छा से संगठन की सदस्यता ग्रहण की. सदस्यता ग्रहण करते हुए सभी शिक्षकों ने कहा कि हमलोग संघ के प्रति निष्ठावान व तन, मन व धन से समर्थन करेंगे. संघ की सदस्यता ग्रहण करने वालों कैलाश साहू, मंदोदरी सिंह, निर्मला ज्योति जोजो, सेलेशियस जोजो, गोपाल कुमार, रामचंद्र प्रधान, पुष्पलता कुमारी, योगेंद्र प्रसाद शामिल हैं. जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षकों के विकट परिस्थिति में संघ सहयोग और संघर्ष करता है. उन्होंने कहा कि संघ हमेशा अपने शिक्षकों को एक परिवार के रूप में देखता है. इस परिवार के हर सदस्यों के सुख-दुख में शामिल होना संघ का कर्तव्य है. संचालन फुलेंद्र साहू व धन्यवाद ज्ञापन राजेश कुमार ने किया. मौके पर जिला प्रवक्ता फुलेंद्र कुमार साहू, फुलेंद्र महतो, रहमली अंसारी, अनिल पाठक, सुनीता बखला उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




