दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को किया गया निलंबित

Updated at : 16 Jul 2025 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को किया गया निलंबित

दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को किया गया निलंबित

विज्ञापन

सिमडेगा. अपने ही स्कूल में पढ़ रही नौ साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी शिक्षक सेलेस्टीन किंडो को उपायुक्त कंचन सिंह के आदेश पर जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा निलंबित कर दिया गया. कुरडेग थाना में पोक्सो एक्ट के तहत शिक्षक सेलेस्टीन किंडो के खिलाफ पीड़िता की मां ने मामला दर्ज कराया था. मामले की छानबीन के बाद छह जुलाई को शिक्षक सेलेस्टीन किंडो को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया था. आरोपी शिक्षक वर्तमान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय जेंजराकानी कुरडेग में प्रधानाध्यापक के पद पर प्रतिनियोजित थे. उनका मूल विद्यालय राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चाडरीमुंडा है. उक्त आरोप के आलोक में झारखंड सरकारी सेवक नियमावली 2016 के कंडिका 9, (2) (क) में दिये गये प्रावधान के आलोक में श्री किंडो को गिरफ्तारी की तिथि छह जुलाई से ही प्रभाव से निलंबित किया गया. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बानो होगा. झारखंड सेवा संहिता की धारा 96 में निहित प्रावधान के तहत निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा. जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम ने भी शिक्षक को निलंबित किये जाने की पुष्टि की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola