पहलगाम घटना के विरोध में निकाला मशाल जुलूस
Updated at : 23 Apr 2025 11:02 PM (IST)
विज्ञापन

पहलगाम घटना के विरोध में निकाला मशाल जुलूस
विज्ञापन
सिमडेगा. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोष पर्यटकों को आतंकवादियों द्वारा मारने के विरोध में घटना पर आक्रोश जताते हुए भारतीय जनता पार्टी ने मशाल जुलूस निकाल कर प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से आतंकवादियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की. साथ ही मोमबत्ती जला कर व दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गयी. जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक ने कहा कि पहली बार पाकिस्तान समर्थक आतंकवादियों ने धर्म पूछ कर हत्या की है, जो किसी हालत में बर्दाश्त करने योग्य नहीं है. भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि उन आतंकवादियों के प्रति कार्रवाई की जाये. मौके पर भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि आतंकवादियों का धर्म नहीं होता, पर आज आतंकवादियों ने धर्म पूछ कर हत्या की. आतंकवादियों के प्रति ऐसी कड़ी कार्रवाई की जाये कि दोबारा वैसा करने लिए कोई सोच भी ना सके. इस विकट घड़ी में पूरा देश सरकार व पीड़ित परिवार के साथ है. मौके पर जिला महामंत्री दीपक पुरी, दिलीप साहू, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर, अनूप केसरी, अनूप प्रसाद, रामविलास बड़ाइक, नरेंद्र बड़ाइक, सुभाष महतो, जिला सोशल मीडिया प्रभारी कृष्णा ठाकुर, संजय शर्मा, गजानंद बेसरा, सुभाष महतो, नवीन सिंह, रमेश कुमार, मुकेश मिश्रा, माग्रेट बा पिंकी, शिखा अग्रवाल, संतोष देवी, फुल सुंदरी देवी, जोगिंदर राम, हीरा राम, सत्यनारायण प्रसाद, रवि वर्मा मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




