समर कैंप एक जून से, शामिल होंगे 700 प्रतिभागी

Updated:
विज्ञापन
समर कैंप एक जून से, शामिल होंगे 700 प्रतिभागी

गोंडवाना आदिवासी कल्याण व विकास मंच के तत्वावधान में लगेगा पांच दिवसीय कैंप

विज्ञापन

सिमडेगा. कुरडेग प्रखंड के आसनबेड़ा अंबाटोली में गोंडवाना आदिवासी कल्याण व विकास मंच सिमडेगा द्वारा आयोजित 12वां गोंडवाना समर कैंप सह युवा सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. आयोजन की तैयारियों को लेकर आसनबेड़ा अंबाटोली में बैठक हुई. बैठक के दौरान आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. बैठक में कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया. संरक्षक कमलेश्वर मांझी ने समर कैंप के आयोजन व उद्देश्यों के विषय में बताते हुए कहा कि समाज के विद्यार्थियों व युवाओं के सर्वांगीण विकास और जागरूकता के लिए इस प्रकार के कैंप आयोजित किये जाते हैं. ऐसे कैंपों में शामिल होकर प्रतिभागियों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है. यह पांच दिवसीय समर कैंप एक जून से पांच जून तक आयोजित होगा, जिसमें झारखंड, छत्तीसगढ़, ओड़िशा, मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र से लगभग सात सौ प्रतिभागी तथा 30 अनुभवी प्रशिक्षक शामिल होंगे. सभी प्रतिभागी 31 मई की शाम तक आयोजन स्थल पर पहुंच जायेंगे. समापन दिवस पर एक भव्य युवा सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहेंगे. आयोजन स्थल पर भोजन, आवास, पेयजल, शौचालय, खेल मैदान तथा आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रबंधन समिति, निगरानी समिति, वालंटियर दल, अतिथि सूची, समय-सारणी और भोजन मेन्यू आदि की रूपरेखा तैयार की गयी है. कैंप में प्रतिभागियों को हॉकी, फुटबॉल, तीरंदाजी, कराटे, योग, कंप्यूटर, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान व इंटरव्यू क्लास जैसी शैक्षणिक और व्यावहारिक गतिविधियों से परिचित कराया जायेगा. इसके अलावा समाज के 35 से अधिक प्रतिष्ठित व्यक्ति, जिनमें डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, वकील, फिल्म कलाकार, समाजसेवी और राजनेता शामिल हैं. प्रतिभागियों को अलग-अलग दिनों में ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से करियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा. बैठक में देवीसिंह मांझी, खेल मंत्री भुनेश्वर बेसरा, महासचिव गजेंद्र मांझी, त्रिभुवन भोय, उमेश बेसरा, जयनंदन मांझी, अनुज बेसरा, मोहल्ला समिति अध्यक्ष जगदीश मांझी, जयमंगल प्रधान, गायत्री बेसरा, रघुनाथ मांझी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola