ऑटो व टैंकर की टक्कर में आधा दर्जन छात्राएं घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Oct 2025 8:28 PM
ऑटो व टैंकर की टक्कर में आधा दर्जन छात्राएं घायल
सिमडेगा. ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के रानीबांध विद्युत सबस्टेशन के समीप शुक्रवार को दोपहर ऑटो व टैंकर में भिड़ंत हो गयी. इसमें करीब आधा दर्जन छात्राएं घायल हो गयीं. यूसी जामपानी विद्यालय में छुट्टी होने के बाद छात्राएं ऑटो से ठेठईटांगर की ओर आ रही थी. इस क्रम में रानीबांध के समीप विपरीत दिशा से आ रही टैंकर से भिड़ंत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को एंबुलेंस के सहयोग से रेफरल अस्पताल ले जाया गया. घायल छात्राओं का डाॅ नीतीश कुमार ने उपचार किया. छात्रा सृष्टि कुल्लू व निशि कुल्लू को गंभीर चोट लगी है. दोनों को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. विधायक विक्सल कोंगाड़ी समेत अन्य लोग सदर अस्पताल पहुंच कर घायलों के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली. गंभीर रूप से घायल निशि कुल्लू को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया.
छात्रा ने की आत्महत्या
बानो. प्रखंड के भिखराटोली में 11वीं की छात्रा मेनका कुमारी घर में दुपट्टा से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे की है. घटना की जानकारी होने पर उसे बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










