ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनायें : विधायक
Published by : VIKASH NATH Updated At : 02 Mar 2026 8:16 PM
कोलेबिरा प्रखंड के लचड़ागढ़ स्थित इनडोर स्टेडियम में सोनाबुरु जंगल प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, सिमडेगा की वार्षिक आम बैठक हुई.
सोनाबुरु जंगल प्रोड्यूसर कंपनी की वार्षिक आम बैठक संपन्न
सिमडेगा. कोलेबिरा प्रखंड के लचड़ागढ़ स्थित इनडोर स्टेडियम में सोनाबुरु जंगल प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, सिमडेगा की वार्षिक आम बैठक हुई. कार्यक्रम में एए कंपनी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय एक्का, रोस प्रतिमा सोरेंग, प्रदीप टोप्पो, सूर्यमणि भगत, कुंदन गुप्ता, फादर किशोर लकड़ा तथा कामिनी सिंह उपस्थित थे. बैठक में कंपनी की वार्षिक गतिविधि, वित्तीय प्रगति, सदस्य विस्तार और आगामी कार्ययोजना की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी. मौके पर विधायक श्री कोंगाड़ी ने कहा कि जंगल आधारित आजीविका को सशक्त बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी जा सकती है. उन्होंने वनोपज के वैज्ञानिक संग्रहण, प्रसंस्करण और बाज़ार से सीधा जुड़ाव सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया. कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को उत्पादन, पैकेजिंग और विपणन की श्रृंखला से जोड़ने पर स्थानीय परिवारों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है. महिला सशक्तीकरण और वनोपज के मूल्य संवर्धन पर चर्चा हुईबैठक में विशेष रूप से महिला सशक्तीकरण और वनोपज के मूल्य संवर्धन पर चर्चा हुई. विशेषज्ञों ने महुआ, तसर, लाख, साल बीज और अन्य वनोपज के प्रसंस्करण, ब्रांडिंग तथा बाज़ार विस्तार के व्यावहारिक मॉडल साझा किये. कंपनी प्रबंधन ने सदस्यों को प्रशिक्षण, गुणवत्ता मानक और पारदर्शी खरीद व्यवस्था का भरोसा दिलाया.अंत में अतिथियों ने सामुदायिक भागीदारी को और मजबूत करने, युवाओं को आजीविका से जोड़ने तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास की दिशा में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया. मौके पर अभिनव श्रीवास्तव, अजीत कंडूलना, कामिनी सिंह, चंद्रकांता, सुनीता कुमारी, सुदामा केवट, अशरफ आलम, विनोद राम, जूनास टोपनो, आशीष कुमार, अंकुर रोशन, मूल्यानी डांग, विश्वासी जोजो, लक्ष्मी देवी, सुमंती डांग, सुमंती सोरेंग, प्रमिला टेटे, मोनिका कंडुलना, सलोमी गुड़िया सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.कार्यक्रम का संचालन अगुस्टिना सोरेंग ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










