समस्याओं का समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता : एसपी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Apr 2026 9:42 PM
समस्याओं का समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता : एसपी
सिमडेगा. नागरिकों की समस्याओं व शिकायतों के त्वरित व प्रभावी निवारण को लेकर एसपी कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में आमलोगों की समस्याओं को सुना गया. एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने जनता दरबार में पहुंचे लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुन संबंधित मामलों में त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है. जनता दरबार में अजीत टेटे (सलडेगा, थाना सिमडेगा), हिराम सोरेंग (लट्ठाखम्हान, थाना रेंगारीह), फैंकी टेटे (कुदाबेड़ा-खुटियारी, थाना कोलेबिरा), नौनी मुर्मू (सलडेगा, थाना सिमडेगा), सोमारी कैथवार (मुखिया, पंचायत सोय, थाना बानो) तथा सीता कुमारी (मुखिया, कोनसोदे, थाना महाबुआंग) समेत अन्य लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं. एसपी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पादन शीघ्र किया जायेगा.
बानो पुलिस ने लापता युवक को परिजनों से मिलाया
बानो. बानो पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए एक माह से लापता युवक को उसके परिजनों से मिला दिया. युवक के सकुशल मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है. केशर बेदिया (37 वर्ष), पिता स्व ददुआ बेदिया, ग्राम शांकी, थाना भुरकुंडा, जिला रामगढ़ का निवासी है, जो करीब एक माह से अपने घर से लापता था. इस दौरान वह बानो थाना क्षेत्र में भटकता हुआ पाया गया. बताया जाता है कि बेड़ाहोंजर गांव के ग्रामीणों ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को देख कर उसे बानो थाना को सुपुर्द किया. इसके बाद पुलिस ने उसकी पहचान और परिजनों का पता लगाने के लिए खोजबीन शुरू की. काफी प्रयास के बाद पुलिस ने युवक के परिजनों से संपर्क स्थापित किया. बुधवार शाम को परिजनों को थाना बुलाकर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










