आजादी के रंग में रंगा सिमडेगा कॉलेज, देशभक्ति गीत-नृत्य से गूंजा परिसर; छात्रों ने दिया बड़ा संदेश

Updated:
विज्ञापन

मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र, उपस्थित शिक्षक व छात्र छात्रायें | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा कॉलेज में 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जश्न-ए-आजादी कार्यक्रम का आयोजन हुआ. छात्रों ने देशभक्ति गीतों और नृत्य से राष्ट्रप्रेम व्यक्त किया.

विज्ञापन

सिमडेगा. 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सिमडेगा कॉलेज में ‘जश्न-ए आजादी’ कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में किया गया. कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषण के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य देवराज प्रसाद ने कहा कि देश के वीर शहीदों का बलिदान हम सभी को गौरवान्वित करने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करता है. देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना हम सभी का परम कर्तव्य है.

उन्होंने कहा कि जाति, धर्म एवं भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होकर मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया. इस अवसर पर विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक देशभक्ति गीतों एवं मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं ‘आजादी और राष्ट्र निर्माण में युवाओं का योगदान’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा किए.

कार्यक्रम में डॉ. तिरियो एक्का, प्रो. विद्याशंकर कुमार, डॉ. अतेंद्र कुमार, प्रो. विशेश्वर मुंडा, प्रो. संजय कुमार, प्रो. प्रदीप लोहरा, प्रो. उर्मिला देवी, प्रो. ऑलिव डुंगडुंग, प्रो. सचिन कुमार, प्रो. स्मिता कुमारी, प्रो. चैतन सिंह मुंडा सहित विभिन्न संकायों के शिक्षक उपस्थित रहे.

कार्यक्रम का संचालन प्रो. रीमा कुजूर एवं संजोती लकड़ा ने संयुक्त रूप से किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ. तिरियो एक्का ने किया. कार्यक्रम के दौरान पूरा कॉलेज परिसर देशभक्ति के उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया.


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola