भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा कोलेबिरा, सैकड़ों स्कूली बच्चों ने निकाली भव्य प्रभात फेरी

विज्ञापन

कोलेबिरा में प्रभात फेरी निकाली गई | Prabhat Khabar Network

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कोलेबिरा में स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी, देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा इलाका. देखें पूरी खबर.

विज्ञापन

कोलेबिरा. स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व स्कूली बच्चों के द्वारा भव्य प्रभात फेरी निकाली गई. प्रभात फेरी में प्रखंड के विभिन्न विद्यालय के छात्राओं ने भाग लिया. प्रभात फेरी कोलेबिरा स्टेडियम से प्रारंभ होकर मुख्य पथ से होते हुए थाना मोड़ तक गई. पुनः स्टेडियम आकर समाप्त हो गई.

प्रभात फेरी में स्कूली बच्चों के द्वारा देशभक्ति नारे लगाए गए. प्रभात फेरी में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, प्लस टू उच्च विद्यालय, सेंट जॉन इंग्लिश मीडियम, बुनियादी विद्यालय, उर्दू विद्यालय एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्राओं ने भाग लिया.

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचला अधिकारी अनूप कच्छप, जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेन ,प्रखंड प्रमुख दूतमी हेमरोम, कोलेबिरा मुखिया अंजना लकड़ा , उपेंद्र प्रसाद, शिवलाल प्रसाद, प्रदीप डे, धनंजय प्रसाद , हृदयनाथ पांडे के अलावे सभी विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे.


विज्ञापन
रथिंद्र गुप्ता

लेखक के बारे में

By रथिंद्र गुप्ता

रथिंद्र गुप्ता कोलेबिरा डेटलाइन से 1998 से प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. जन सारोकार से संबंधित क्षेत्रों में उनकी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola