श्री सर्वेश्वरी समूह ने 800 पौधों का किया वितरण

Published by : DEEPAK Updated At : 27 Jul 2025 11:14 PM

विज्ञापन

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची एवं सिमडेगा द्वारा सर्वेश्वरी पौधरोपण अभियान के तहत ग्रामीणों के बीच आठ सौ पौधों का वितरण किया गया.

विज्ञापन

सिमडेगा. श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची एवं सिमडेगा द्वारा सर्वेश्वरी पौधरोपण अभियान के तहत ग्रामीणों के बीच आठ सौ पौधों का वितरण किया गया. ग्रामीणों को आम, अमरूद, मोहगनी, सीसम, आंवला, जामुन, कदम आदि के पौधे दिये गये. कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत आरती-पूजन के साथ की गयी. इसके बाद समूह सदस्यों द्वारा लगभग 300 पौधों का रोपण श्री उपेन्द्र नाथ शाहदेव के बागान में किया गया. इसके उपरांत ग्रामीणों बीच एक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रम के बारे में भी ग्रामीण को बताया गया. साथ ही वृक्षों के कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया. गोष्ठी के बाद ग्रामीणों बीच पौधों का वितरण किया गया. ज्ञात हो श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्व स्तरीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है जो अनेक जनकल्याण के कार्यक्रम लगातार करती रहती है. जनसेवा के लिए श्री सर्वेश्वरी समूह का नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है.सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान इन्ही जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में से एक है. जिसे पूरे वर्षा ऋतु में चलाया जायेगा. इस वृहद अभियान के माध्यम से लोगों को वृक्ष लगाने एवं वृक्षों को बचाने के प्रति भी जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है. कार्यक्रम के सफल आयोजन में उपेन्द्र नाथ शाहदेव, गंगा बड़ाइक, बालेश्वर सिंह, गिरेंद्र नाथ शाहदेव एवं जुरकेला ग्राम के ग्रामीणों ने सहयोग किया. कार्यक्रम में सुनील सहाय, आशुतोष कुमार, अशोक पांडेय, समरेन्द्र सिंह, सुनील सिंह, सीमा सिंह, ज्योति शाहदेव, शैलजा शाहदेव, गंगाधर नाथ शाहदेव, प्रशान्त सिन्हा, प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, अंजनी सिंह, पवन कुमार, अरुण प्रसाद, स्वरूप श्रीवास्तव, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola