सड़क टूटने से हो रही है छात्र-छात्राओं को परेशानी

Updated:
विज्ञापन

टूटा हुआ सड़क | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोलेबिरा के करमटोली से बोकबा जाने वाली सड़क बारिश के कारण टूट गई है, जिससे स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

कोलेबिरा : कोलेबिरा प्रखंड के रैसिया पंचायत अंतर्गत करमटोली से बोकबा जाने वाली सड़क विगत दिनों हुए अत्यधिक वर्षा के कारण टूट गयी. जिसके कारण सड़क में गड्ढा बन गया है. फलस्वरूप लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विशेष कर स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है. इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क काफी जर्जर अवस्था में है.

विज्ञापन

सड़क को दुरुस्त करने के लिए उन लोगों के द्वारा कई बार स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि एवं प्रखंड प्रशासन से संपर्क किया गया. लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला. जिसके चलते इस वर्ष की बरसात में यह सड़क टूट गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधि एवं प्रखंड प्रशासन से टूटे हुए सड़क को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की अपील की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola