बिजली सब स्टेशन में लूटपाट, नकद समेत कीमती सामान चोरी

Author Ravikant|Edited by Amleshnandan Sinha
Updated:
विज्ञापन

सब स्टेशन जहां हुई लूटपाट | Prabhat Khabar Network

ठेठईटांगर के जोराम रानीबांध विद्युत सब स्टेशन में नकाबपोश अपराधियों ने कर्मियों को बंधक बनाकर नकदी और कीमती सामान लूटा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

ठेठईटांगर. ठेठईटांगर थाना के जोराम रानीबांध स्थित विद्युत सब स्टेशन में शुक्रवार रात में नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर विद्युत कर्मियों से लूटपाट की. लुटेरों ने रुपये समेत वहां रखे पावर ट्रांसफार्मर से कीमती सामान लेकर फरार हो गये. विद्युत सब स्टेशन में कार्यरत विद्युत कर्मियों ने बताया कि रात्रि लगभग 11 बजे 5-6 की संख्या में नकाबपोश अपराधी चहारदीवारी फांद कर सब स्टेशन परिसर में घुस गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दौरान नाइट ड्यूटी में तैनात विद्युत कर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बना कर मोबाइल व तीन हजार रुपए लूट लिये. साथ ही परिसर में रखे एक ट्रांसफाॅर्मर का कीमती लीड कोयल निकाल कर फरार हो गये. हालांकि बाद में मोबाइल फोन वहीं पर फेंक दिया. घटना की जानकारी मिलते ठेठईटांगर पुलिस, बिजली विभाग के एसडीओ अरुण तिग्गा, प्रमुख विपिन पंकज मिंज वहां पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. घटना से विद्युत कर्मियों में दहशत का माहौल बना हुआ है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola