बीडीओ ने एसआईआर कार्य का किया निरीक्षण, दिये जरूरी निर्देश
बीडीओ ने एसआईआर का निरीक्षण किया | Prabhat Khabar Network
कोलेबिरा प्रखंड में बीडीओ अनूप कच्छप ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण किया और बीएलओ को मतदाता सूची अद्यतन करने के निर्देश दिए।
कोलेबिरा : कोलेबिरा प्रखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति का एईआरओ सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अनूप कच्छप एवं निर्वाचन प्रभारी गुरुचरण महतो ने निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने बूथ संख्या 35, 41, 42, 45 और 46 का भ्रमण कर मतदान केंद्रों पर चल रहे पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी ली.
आपके शहर में
उन्होंने अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी बीएलओ को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने और पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए.बीडीओ अनूप कच्छप ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना है. उन्होंने बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने, पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करने तथा मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए