ePaper

बस व ऑटो की टक्कर में कई लोग घायल

Updated at : 19 Sep 2025 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
बस व ऑटो की टक्कर में कई लोग घायल

बस व ऑटो की टक्कर में कई लोग घायल

विज्ञापन

कुरडेग. बस की टक्कर से ऑटो में सवार लगभग आधा दर्जन सवारी घायल हो गये. इसमें दो व्यक्ति की हालत गंभीर बतायी गयी. शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार से ऑटो में अपने घर कुछ लोग लौट रहे थे. इस क्रम में शाम छह बजे के करीब कुरडेग की तरफ से तेज गति से एक बस जमशेदपुर की ओर जा रही थी. खपराटोली के पास पीछे से बस ने ऑटो में टक्कर मार दी. घटना में ऑटो में सवार लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये. कुरडेग पुलिस मौके पर पहुंच सभी घायलों को कुरडेग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. घायलों में संजय मिंज व अमरदासी लकड़ा को गंभीर चोट लगी है. दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया. अन्य घायलों का इलाज कुरडेग में ही किया गया.

हाथी के हमले में घायल लोगों से मिले विधायक प्रतिनिधि

सिमडेगा. हाथी के हमले से घायल होने के बाद सदर अस्पताल में इलाजरत सदर प्रखंड के चियरिकनी गांव निवासी श्रवण सिंह व लल्लू सिंह से जिला विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह ने मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना व चिकित्सकों को उनके बेहतर इलाज करने की मांग की. विधायक के निर्देश पर सिमडेगा वन निरीक्षक शंभु शरण चौधरी, वन कर्मी अंग्रेश शरण व दीपक सिंह ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए पांच हजार रुपये सहायता राशि प्रदान की. मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह, ओबीसी जिलाध्यक्ष शिव केशरी, रतन प्रसाद एवं घायल के परिजन उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola