शहर से लेकर गांव तक दिखी सरस्वती पूजा की धूम

Updated at : 23 Jan 2026 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
शहर से लेकर गांव तक दिखी सरस्वती पूजा की धूम

शहर से लेकर गांव तक दिखी सरस्वती पूजा की धूम

विज्ञापन

सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है. ठेठईटांगर प्रखंड क्षेत्र में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास मनायी गयी. प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर आकर्षक पंडालों का निर्माण कर मां शारदे की प्रतिमा स्थापित की गयी. संत कबीर स्कूल परिसर को सजाया गया, जहां पुरोहित गोपाल मिश्र द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना, आरती व प्रसाद वितरण किया गया. मौके पर विद्यार्थियों का विद्या शुभारंभ संस्कार संपन्न कराया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर पुष्पकांत शाह, प्रिंसिपल अर्चना गुप्ता समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. जोराम बरटोली में पुरोहित कृष्णा दास द्वारा पूजा संपन्न करायी गयी. इसके अलावा ठेठईटांगर साप्ताहिक बाजारटोली, एसएस प्लस टू उवि जोराम, सरस्वती शिशु मंदिर समेत अन्य स्थानों पर भी पूजा व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. इधर, कुरडेग प्रखंड में सरस्वती पूजा धूमधाम से मनायी गयी. पीएमश्री राजकीय कृत प्लस टू विद्यालय में प्रतिमा स्थापित कर पुरोहित विष्णु पंडा ने पूजा करायी. परकला नवयुवक संघ, घाघ मुंडा मिडिल स्कूल, कदमटोली दुर्गा मंदिर परिसर, डुमरडीह, कुटमाकछार, करमडीह समेत कई गांवों में पंडालों में मां सरस्वती की आराधना की गयी. पूरे क्षेत्र में ज्ञान, बुद्धि व समृद्धि की कामना के साथ भक्तिमय माहौल बना रहा. वहीं बानो के मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा से की गयी. कार्यक्रम में कॉलेज निदेशक डॉ प्रह्लाद मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही. पूजा के दौरान प्राचार्या, शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ ज्ञान, विवेक और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी. पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया. पूरे परिसर में अनुशासन व भक्ति का वातावरण बना रहा. इधर बोलबा प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में मां सरस्वती की पूजा की गयी. पूजा का संचालन पंडित नीलांबर पंडा द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ किया गया. हवन, आरती व पुष्पांजलि के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी. आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रही. अंत में प्रसाद का वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola