बानो में धूमधाम से मनायी गयी सरस्वती पूजा

बानो में धूमधाम से मनायी गयी सरस्वती पूजा
बानो. प्रखंड के उकौली, नौमिल, हाटिंगहोड़े, रबई, कानारोवां, हुरदा, भुरसाबेड़ा समेत अन्य क्षेत्रों में शुक्रवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की गयी. मौके पर क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में पूजा पंडाल बनाये गये थे. वहीं विभिन्न विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में भी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. सरस्वती पूजा को लेकर पूजा समितियों द्वारा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. पूजा पंडालों में सजावट, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी हैं. शुक्रवार की सुबह छात्र-छात्राएं और व्रती उपवास रखकर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की. पूजा के माध्यम से विद्यार्थियों ने ज्ञान, बुद्धि और सफलता की कामना की.
तीन दिवसीय यज्ञ सह अखंड हरिकीर्तन संपन्न
कोलेबिरा. प्रखंड के लचरागढ़ स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय यज्ञ सह अखंड हरि कीर्तन का समापन नगर भ्रमण व भंडारा के साथ हुआ. पूर्णाहुति के बाद निकली नगर भ्रमण में राधा-कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही. नगर भ्रमण गांधी रोड, प्रिंस चौक, मुख्य सड़क होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची. कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया. यज्ञ में यजमान गजेंद्र साहू पत्नी सहित उपस्थित रहे. धार्मिक अनुष्ठान पुरोहित प्रमोद पांडा व जगन्नाथ पांडा द्वारा संपन्न कराया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










