संतोषी ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, झारखंड का किया प्रतिनिधित्व

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Apr 2026 10:40 PM

विज्ञापन

संतोषी ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, झारखंड का किया प्रतिनिधित्व

विज्ञापन

सिमडेगा. जिले के जलडेगा क्षेत्र की होनहार छात्रा संतोषी कुमारी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाते हुए सिमडेगा का नाम रोशन किया है. संतोषी, सुरजीत साहू की पुत्री हैं और सिमडेगा महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की छात्रा हैं. संतोषी कुमारी का चयन नारी शक्ति विकसित भारत की आवाज कार्यक्रम के तहत आयोजित वूमेन मॉक यूथ पार्लियामेंट एवं भारत बजट क्वेस्ट 2026-27 में झारखंड के प्रतिनिधि के रूप में हुआ. यह कार्यक्रम 12 और 13 अप्रैल 2026 को देशभर में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को बजट, नीति निर्माण और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना है. कार्यक्रम के दौरान संतोषी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किये. मंच के माध्यम से उन्हें देश के प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल संवाद का अवसर भी मिला, जिसमें उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभायी. अपने वक्तव्य में संतोषी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम सिर्फ प्रतिनिधित्व का विषय नहीं, बल्कि समावेशी विकास की नयी परिभाषा है. आज भारत की महिलाएं सशक्त होने का इंतजार नहीं कर रहीं, बल्कि वे जमीनी स्तर पर एक शांत क्रांति का नेतृत्व कर रही हैं. लोकतंत्र की असली पहचान इस बात से होती है कि वह कितनी निष्पक्षता से सभी को शामिल करता है. उन्होंने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से न केवल महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है, बल्कि देश की आर्थिक, सामाजिक और लोकतांत्रिक नींव को भी मजबूत किया जा रहा है. गौरतलब है कि संतोषी कुमारी इससे पहले भी विभिन्न मंचों पर जिले का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और लगातार उपलब्धियां हासिल कर सिमडेगा का मान बढ़ा रही हैं. उनकी इस सफलता से पूरे जिले में हर्ष का माहौल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola