संजू सिंह अध्यक्ष व राजेश लकड़ा बने सचिव
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
ऑटो चालक संघ का सम्मेलन
विज्ञापन
सिमडेगा. पाकरडांड़ प्रखंड के क्रूसकेला बाजारडांड़ में ऑटो चालक संघ का सम्मेलन हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सह सिमडेगा जिला के ऑटो संघ के अध्यक्ष मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में पदमन सिंह, नेलसन तिर्की, देवेंद्र सिंह उपस्थित थे. सम्मेलन में ऑटो चालक की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया. रूट चार्ट, समय, नंबर, यात्रियों का किराया के बारे में चर्चा की गयी. राजेश कुमार सिंह ने कहा कि सबसे पहले सभी ऑटो चालकों को अपनी वर्दी पहनने तथा नियमों का पालन करने की जरूरत है. कहा कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. कहा कि जिले के सभी ऑटो चालक नशापान से दूर रहें. अगर किसी कारण कुछ दुर्घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी संघ द्वारा नहीं ली जायेगी. उन्होंने कहा कि कोई भी ऑटो चालक संघ के विरुद्ध गलत कार्य करेगा, तो उसे संघ से निष्कासित किया जायेगा. मौके पर क्रूसकेला पंचायत ऑटो चालक संघ का गठन किया गया, जिसमें संरक्षक पदमन सिंह, नेलसन तिर्की व देवेंद्र सिंह, अध्यक्ष, संजू सिंह, उपाध्यक्ष संजय बा, सचिव राजेश लकड़ा, उप सचिव कुशल कुजूर को बनाया गया. इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में बालेश्वर किसान, दृपनाथ गोप, राजू लोहरा, धनेश्वर सिंह, प्रमोद तिर्की, राहुल लकड़ा, दीपक बारला, सुधीर महतो, अर्जुन सिंह, रोहित साहू, गुलशन इंदवार को चुना गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










