कलीसिया को सुदृढ़ बनाने में महिलाओं की भूमिका अहम : फादर इग्नासियुस

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Oct 2025 10:05 PM

विज्ञापन

कैथोलिक महिला संघ का दो दिवसीय रजत जयंती समारोह सह 28वां वार्षिक अधिवेशन

विज्ञापन

बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ में कैथोलिक महिला संघ का दो दिवसीय रजत जयंती समारोह सह 28वां वार्षिक अधिवेशन शुरू हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में सिमडेगा धर्मप्रांत के भीजी सह आत्मिक संचालक रेभ फादर इग्नासियुस टेटे और विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कैथोलिक महिला संघ सदस्य अनिता रानी टोप्पो व लचरागढ़ पल्ली के पल्ली पुरोहित डीन राजेश केरकेट्टा उपस्थित थे. कार्यक्रम में लचरागढ़ भिखारिएट के लचरागढ़, जीतूटोली, बरवाडीह, बांकी, साहूबेड़ा, जामटोली, बेसराजारा, बानो और पबुड़ा पल्ली के महिला संघ के सदस्य शामिल हुए. कार्यक्रम के पहले दिन विभिन्न पल्लियों से आये महिला संघ के सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. संचालन सिस्टर अंजलिना व उप सभा नेत्री पुष्पा होरो ने किया. मौके पर फादर इग्नासियुस टेटे ने कहा कि कलीसिया को सुदृढ़ व समृद्ध बनाने के लिए महिलाओं की अहम भूमिका होती है. महिलाएं कलीसिया के साथ अपने गांव परिवार को मजबूत बनायें. महिलाएं अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित भाव से काम करें. कार्यक्रम को सफल बनाने में सभा नेत्री मेरी सुचिता जोजो, उप सभा नेत्री पुष्पा होरो, सचिव उदय केरकेट्टा, उपसचिव मुनुरेन तोपनो, कोषाध्यक्ष रोजालिया कुजूर, उप कोषाध्यक्ष एथेलरिदा मिंज, काथलिक सभा अध्यक्ष अल्बीनुस लुगून, किरून बरजो ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola