Road Accident in Simdega: मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत, 1 गंभीर

Updated at : 18 May 2025 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
Road Accident in Simdega

सिमडेगा के कोलेबिरा में पेड़ से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त बाईक. फोटो : प्रभात खबर

Road Accident in Simdega: बाजार से लौटने के क्रम में अंग्रेजी शराब दुकान के समीप सड़क किनारे कटहल के पेड़ से बाईक जा टकरायी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गये. घटनास्थल पर ही कलेश्वर सिंह, विकास चिक बड़ाइक, दीपक तिग्गा की मौत हो गयी. रोहित किंडो गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने उसे कोलेबिरा सीएचसी पहुंचाया.

विज्ञापन

Road Accident in Simdega| सिमडेगा, रविकांत साहू : सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के कोलेबिरा-गांगुटोली मुख्य पथ पर कोलेबिरा साप्ताहिक बाजार से कुछ दूरी पर अंग्रेजी शराब दुकान के समीप सड़क दुर्घटना में 3 युवकों की मौत हो गयी. एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. कोलेबिरा प्रखंड के रैंसिया पंचायत के श्रीकोंडेकरा गांव के 4 युवक कलेश्वर सिंह पिता प्रभु सिंह, विकास चिक बड़ाइक पिता सुरेश बड़ाइक, दीपक तिग्गा पिता जकरियस तिग्गा और रोहित किंडो पिता इरबिन किड़ो एक ही मोटरसाइकिल पर सवार हो कर कोलेबिरा साप्ताहिक बाजार आये थे.

शराब दुकान के पास कटहल पेड़ से टकरायी बाईक

बाजार से लौटने के क्रम में अंग्रेजी शराब दुकान के समीप सड़क किनारे कटहल के पेड़ से बाईक जा टकरायी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गये. घटनास्थल पर ही कलेश्वर सिंह, विकास चिक बड़ाइक, दीपक तिग्गा की मौत हो गयी. रोहित किंडो गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने उसे कोलेबिरा सीएचसी पहुंचाया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

श्रीकोंडेकरा गांव में छाया मातम

सीएचसी में डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज किया गया. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा रेफर दिया. घटना की सूचना मिलने पर कोलेबिरा पुलिस घटनास्थल पहुंची और तीनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया. घटना के बाद मृतकों के गांव श्रीकोंडेकरा में मातम छा गया है. परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़ें

हेमंत सोरेन के चाचा का निधन, नेमरा जाकर सीएम ने दी श्रद्धांजलि

Jharkhand Weather Today: आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश से झारखंड में मौसम हुआ सुहाना

झारखंड के 2 सांसदों निशिकांत दुबे और विद्युत वरण महतो को संसद रत्न पुरस्कार, जमशेदपुर सांसद को लगातार तीसरी बार

खूंटी के पेरवाघाघ फॉल में डूबे रिम्स के 4 स्टूडेंट्स, 1 की हालत गंभीर

LPG Price Today: 18 मई को एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में क्या है कीमत, यहां देखें

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola