निबंध प्रतियोगिता में राहुल सिंह प्रथम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jul 2025 10:24 PM
निबंध प्रतियोगिता में राहुल सिंह प्रथम
सिमडेगा. विश्व युवा कौशल दिवस पर मेरा युवा भारत, सिमडेगा द्वारा बोलबा स्थित कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में जागरूकता व संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, कौशल विकास को प्रोत्साहित करने और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी देने के लिए आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक समीर कुजूर उपस्थित थे. उन्होंने युवाओं को बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया, केवाइसी, केसीसी लोन तथा स्वरोजगार से संबंधित सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने युवाओं से इन योजनाओं का लाभ उठाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया. मौके पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में राहुल कुमार सिंह ने प्रथम, हेमा कुमारी ने द्वितीय व रंजीत बड़ाइक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. मौके पर सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. संचालन पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रेशमा कुमारी ने किया. कार्यक्रम में चिकित्सक कमल नाग, शिक्षिका रायमुनी देवी व केंद्र के विद्यार्थी समेत अन्य उपस्थित थे.
सब्जियों के मूल्य में विशेष छूट दी गयी
सिमडेगा. सब्जी की बढ़ती महंगाई को देखते हुए समाजसेवी भरत प्रसाद एवं महिला फल दुकान के सदस्यों के सहयोग से मंगलवार को डेली मार्केट में सब्जियों के मूल्य पर विशेष छूट दी गयी. लोगों के बीच पटल 20 रुपये, खेकसा 40 रुपये, जोकि 60 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिक्री की गयी. साथ ही सब्जी बेचने वालों को भी बताया गया कि उचित मूल्य पर ही सब्जी की बिक्री करें, ताकि हर वर्ग के लोग सब्जी का स्वाद ले सकें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










