ओबीसी को आरक्षण नहीं मिलने के विरोध में दिया धरना
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

ओबीसी को आरक्षण नहीं मिलने के विरोध में दिया धरना
विज्ञापन
सिमडेगा. आंबेडकर चौक के निकट नगर निकाय चुनाव में ओबीसी को आरक्षण नहीं मिलने के विरोध में पिछड़ा जाति नगर निकाय संघर्ष समिति ने धरना दिया. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुर्दाबाद, झारखंड सरकार होश में आओ, ओबीसी को आरक्षण देना होगा आदि नारे लगाये गये. संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष उदासन नाग ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव कराने का निर्देश होने के बावजूद सिमडेगा में पालन नहीं किया गया है, जबकि गुमला, लोहरदगा समेत अन्य जिलों में आरक्षण दिया गया है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गयी, तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा. समिति के अध्यक्ष रामजी यादव ने कहा कि सिमडेगा नगर निकाय के 20 वार्डों में ओबीसी की आबादी 41 प्रतिशत से अधिक है. इसके बावजूद आरक्षण नहीं देकर सरकार महत्वपूर्ण वर्ग के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. मौके पर केंद्रीय सचिव दिलीप साहू, जगदीश साहू, बजरंग प्रसाद, विष्णु साहू, अनूप केसरी, परशुराम साहू, राजकुमार साव, संजय गुप्ता, जोहार साहू, शंभु भगत, संटू गुप्ता, सुनीता देवी के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










