सरहुल पर्व पर निकलेगी शोभायात्रा, तैयारी पूरी
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
सरहुल पर्व पर निकलेगी शोभायात्रा, तैयारी पूरी
विज्ञापन
सिमडेगा. केंद्रीय सरना समिति द्वारा सरहुल महापर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. पर्व के आयोजन को लेकर सलडेगा सरहुल सरना पूजा स्थल एवं पानी टंकी स्थित सरना स्थल को सजाया गया है. वहीं पूरे शहर में सरना झंडा लगा कर उत्सवी माहौल बनाया गया है. समिति ने बताया गया कि 21 मार्च को सरहुल पूजा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जायेगा. इस दिन सलडेगा स्थित सरना स्थल पर सुबह 11 बजे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना शुरू होगी. इसके बाद दोपहर दो बजे शोभायात्रा निकाली जायेगी. शोभायात्रा सलडेगा सरना स्थल से निकल कर प्रिंस चौक, मेन रोड, महावीर चौक, नीचे बाजार पेट्रोल पंप होते हुए पुनः महावीर चौक और कचहरी मार्ग से गुजरते हुए पानी टंकी स्थित सरना स्थल पहुंचेगी, जहां पूजा व प्रार्थना के बाद शाम सात बजे कार्यक्रम का समापन होगा. केंद्रीय सरना समिति ने सभी सहभागी समितियों और नृत्य दलों से अपील की है कि वे पारंपरिक आदिवासी वेश-भूषा, नृत्य-गीत और वाद्य यंत्रों के साथ शोभायात्रा में भाग लेकर आयोजन को भव्य बनायें. कार्यक्रम की सफलता को लेकर समिति के अध्यक्ष हरिशचंद्र भगत, बाबूलाल पाहन, सचिव विजय उरांव, कोषाध्यक्ष माधी उरांव समेत कई सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










