प्रारंभिक असैनिक सेवा परीक्षा कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न

प्रारंभिक असैनिक सेवा परीक्षा कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न
सिमडेगा. झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक असैनिक सेवा परीक्षा-2025 कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न हो गया. उपायुक्त कंचन सिंह ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. जिले में इस परीक्षा के संचालन के लिए कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. उपायुक्त ने केंद्रों पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए विशेष रूप से उपयोग एवं अनुपयोग ओएमआर शीट की सुरक्षित सीलिंग एवं पृथक-पृथक पैकेजिंग की प्रक्रिया का निरीक्षण किया. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी ओएमआर शीट्स को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत अलग-अलग पैकेट में सील किया जाये और आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाये. उन्होंने परीक्षा संचालित कक्षाओं में भी पहुंचकर परीक्षा संचालन की समीक्षा की. साथ ही उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा संचालन की निगरानी व्यवस्था का भी अवलोकन किया. जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. सिमडेगा जिले में कुल 3780 परीक्षार्थियों को शामिल होना था. प्रथम पाली में कुल 2146 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 1634 अनुपस्थित रहे. वहीं द्वितीय पाली में कुल 2142 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1638 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता श्री ज्ञानेन्द्र, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




