ePaper

अलबर्ट एक्का स्टेडियम फुल ड्रेस परेड का हुआ अभ्यास

Updated at : 13 Aug 2025 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
अलबर्ट एक्का स्टेडियम फुल ड्रेस परेड का हुआ अभ्यास

अलबर्ट एक्का स्टेडियम फुल ड्रेस परेड का हुआ अभ्यास

विज्ञापन

सिमडेगा. स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर पर अलबर्ट एक्का स्टेडियम फुल ड्रेस परेड का अभ्यास किया गया. उपायुक्त कंचन सिंह और पुलिस अधीक्षक एम अर्शी ने स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन को लेकर की गयी तैयारियों का निरीक्षण किया. फाइनल रिहर्सल में अतिथियों का आगमन, जनरल सैल्यूट, निरीक्षण, झंडोत्तोलन, परेड सलामी, राष्ट्रगान आदि का रिहर्सल किया गया. उपायुक्त ने फाइनल रिहर्सल का अवलोकन करने के बाद संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के गरिमामय और प्रभावी प्रस्तुति के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिये. रिहर्सल के दौरान संत मेरिज हाइस्कूल व उर्सुलाइन कॉन्वेंट स्कूल सामटोली के छात्राओं द्वारा बैंड की प्रस्तुति की गयी. वहीं राष्ट्र गान उर्सुलाइन कॉन्वेंट विद्यालय, सामटोली की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया. राष्ट्रगान समय अवधि के साथ पूरा करने का निर्देश दिया गया. परेड में महिला पुलिस बल, पुरुष पुलिस बल, महिला होमगार्ड, सहायक पुलिस बल, एनसीसी कैडेट्स समेत कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इसके बाद उपायुक्त ने मुख्य समारोह स्थल की साज-सज्जा, अतिथियों, पदाधिकारियों व आम नागरिकों के लिए बैठने की व्यवस्था, मीडिया गैलरी बनाने समेत अन्य कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सार्जेंट मेजर, जिला नजारत उप समाहर्ता, सदर बीडीओ, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola