छापामारी में 1200 किलो जावा महुआ और 15 लीटर शराब नष्ट

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 14 Jun 2026 9:24 PM

विज्ञापन

छापामारी में 1200 किलो जावा महुआ और 15 लीटर शराब नष्ट

विज्ञापन

वरीय संवाददाता

सिमडेगा. अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस और उत्पाद विभाग ने संयुक्त छापामारी कर बड़ी कार्रवाई की है. 14 जून को सदर थाना और उत्पाद विभाग की टीम ने ग्राम सायपुर में विभिन्न स्थानों पर छापा मारा. अभियान के दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त लगभग 1200 किलोग्राम जावा महुआ और 15 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गयी. बरामद सामग्री को मौके पर ही संयुक्त रूप से नष्ट कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि यह अभियान जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया गया है. अवैध शराब कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या परिवहन की कोई भी सूचना तत्काल पुलिस या उत्पाद विभाग को दें. ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola