जिंदगी चुने, तंबाकू नहीं की शपथ दिलायी गयी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Mar 2026 9:18 PM
प्रशिक्षण कार्यक्रम
सिमडेगा. जिले में तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ. प्रशिक्षण सिविल सर्जन की अध्यक्षता व जिला नोडल पदाधिकारी के मार्गदर्शन में हुआ. कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभिषेक राज ने शिक्षा विभाग के बीपीओ, बीआरपी व सीआरपी को कोटपा 2003 एवं संशोधित 2021 अधिनियम तथा तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी. प्रशिक्षण के दौरान तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों और उसकी रोकथाम के उपायों पर चर्चा की गयी. साथ ही जिले के सभी विद्यालयों को तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान घोषित कराने की प्रक्रिया समेत आवश्यक मानकों को समझाया गया. अधिकारियों ने उपस्थित प्रतिभागियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चला कर युवाओं व स्कूल के छात्र-छात्राओं को तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित करें. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को जिंदगी चुने, तंबाकू नहीं की शपथ दिलायी गयी.
ड्रीम स्कूल के बच्चों को किया शैक्षणिक भ्रमण
सिमडेगा. समाजसेवी प्रेम कुमार ने ड्रीम स्कूल के बच्चों को डीसी कार्यालय, म्यूजियम व केलाघाघ डैम का भ्रमण कराया. प्रेम कुमार ने बताया कि बच्चे म्यूजियम देख के बहुत अधिक खुश हुए. म्यूजियम का भ्रमण कर बच्चों ने जानकारियां प्राप्त की. बच्चे केलाघाघ डैम व डीसी कार्यालय देख कर भी रोमांचित नजर आये. मौके पर आयुष प्रसाद, अंकित प्रसाद, दुर्गा आदि उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










