आम बागवानी के लिए खोदे गये गड्ढे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Apr 2025 11:01 PM
आम बागवानी के लिए खोदे गये गड्ढे
बानो. प्रखंड की सभी पंचायतों में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत गड्ढा खोदो अभियान के तहत गड्ढे खोदे गये. प्रखंड के पबुड़ा में अभियान की शुरुआत बीडीओ नइमुद्दीन अंसारी व बीपीओ चारू मांझी ने की. बीडीओ नइमुद्दीन अंसारी ने बताया कि गड्ढा खोदो अभियान के तहत सभी पंचायतों में आम बागवानी योजना को लेकर में गड्ढे खोदे जायेंगे. लाभुक योजना का संचालन बेहतर ढंग से करें. पौधों को अच्छी तरह से देखभाल करें तथा आर्थिक स्थिति को मजबूत बनायें. बीपीओ ने बताया कि सभी सोलह पंचायत मिला कर 280 एकड़ जमीन में आम बागवानी लगाने का लक्ष्य रखा गया है. मौके पर पंचायत सचिव देवीलाल ओहदार, जेई अमरेश कुमार, रोजगार सेवक रूबी कुमार उपस्थित थे.
मारवाड़ी ब्राह्मण सभा ने बांटे शीतल पेय
सिमडेगा. मारवाड़ी ब्राह्मण सभा ने गर्मी को देखते हुए गुरुवार को ब्राह्मण सभा द्वारा बस स्टैंड के बाहर आने-जाने वाले राहगीरों और बस कर्मियों को शीतल पेय और ठंडा पानी का वितरण किया गया. मारवाड़ी ब्राह्मण सभा ने परशुराम जन्मोत्सव से पूर्व इस सेवा कार्य को शुरू किया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सके. इस पहल से लोगों को राहत मिली है और वह सभा के इस कार्य की सराहना कर रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










