अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें लोग : सचिव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Apr 2026 9:53 PM
टकबा बाजार में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया
सिमडेगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को टकबा बाजार में चलंत लोक अदालत वैन के माध्यम से विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व आमजन को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं तथा लोक अदालत के माध्यम से त्वरित व सुलभ न्याय की जानकारी देना था. शिविर में अधिवक्ता संत प्रसाद सिंह व आनंद मोहन झा ने उपस्थित लोगों को विभिन्न विधिक प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि चलंत लोक अदालत वैन के माध्यम से छोटे-छोटे मामलों का निबटारा आपसी सहमति से आसानी और कम समय में किया जा सकता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वह न्याय पाने के लिए विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं का लाभ उठायें. पीएलवी लालचंद नायक, बालचंद सिंह व अनिता कुमारी ने आमजनों को निःशुल्क विधिक सहायता योजना, महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़े कानून, घरेलू हिंसा, भूमि विवाद, पेंशन, मजदूरी समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग बिना किसी शुल्क के विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं. प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है. लोक अदालत और जागरूकता शिविरों के माध्यम से लोगों को सस्ती, सुलभ और त्वरित न्याय व्यवस्था उपलब्ध करायी जा रही है. आमजन को चाहिए कि वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और किसी भी समस्या के समाधान के लिए प्राधिकार से संपर्क करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










